सचिन शर्मा मनाली: हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर सफेद चांदी बिछनी शुरू हो गई है। देर रात से मनाली सहित आस-पास के क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली है।

रोहतांग पास, मढ़ी, गुलाबा, सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग सहित आसपास के क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। निचले इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी है।

रात से हो रही बर्फबारी के बाद अधिकतर शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे गिर गया है। घाटी में मौसम के बदले मिजाज से समूची घाटी ठंड की चपेट में आ गई है। जिसके चलते मौसम को देखते हुए मनाली प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों का रुख न करने की अपील की है।

