मंडी/परी शर्मा: मंडी जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिकारी माता मंदिर में लगातार बर्फबारी हो रही है और आगामी दिनों में भारी बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी के कारण स्थानीय प्रशासन द्वारा मंदिर के कपाट 15 नवम्बर से मार्च 2023 तक पूर्णतय बन्द करने के आदेश जारी किए गए हैं। वही शिकारी देवी में बर्फबारी के बाद नजारा काफी आकर्षक है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जिला के सराज क्षेत्र के गाड़ागुसैणी, शिकारी देवी में भी बर्फ की फाहें गिरी है। शिकारी माता मन्दिर में 13 नवम्बर से रूक-रूक कर बर्फबारी हो रही है और क्षेत्र को बर्फ ने अपनी आगोश में समा लिया है। नजारा काफी आर्कषक भी है।

वहां बर्फबारी के बाद काफी ठंड भी हो गई है। आगामी दिनों में भारी बर्फबारी की सम्भावना है। इस कारण भुलाह-रायगढ, अन्य सम्पर्क मार्गोंं से शिकारी माता मन्दिर के रास्ते मार्च माह तक पूर्णतय बन्द रहते है। इसलिए शिकारी माता मन्दिर की ओर जाने वाले स्थानों से सभी प्रकार का सम्पर्क कट जाता है। ऐसे में प्रशासन ने श्रद्धालु, पर्यटक, टरैक्रज को शिकारी माता मन्दिर की ओर न जाने का आग्रह किया है ताकि बर्फबारी के कारण अपनी जान जोखिम में न डाले।
