नाहन/देवेन्द्र कुमार: डायरिया और निमोनिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता पखवाड़ा मना रहा है। 14 नवंबर को शुरू हुआ पखवाड़ा आगामी 28 नवंबर तक चलेगा । मीडिया से बात करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय पाठक ने बताया कि इस पखवाड़े के तहत अनेकों जागरूकता कार्यक्रम जिला भर में आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस भी घर में 5 साल से कम आयु के बच्चे हैं ,वहां घर द्वार पर जाकर आशा व स्वास्थ्य कार्यकर्ता ORS व जिंक टेबलेट वितरित कर रही है ताकि डायरिया और निमोनिया होने की स्थिति में इन दवाओं का इस्तेमाल किया जा सके।
ब्लॉक व PHC स्तर पर पहुंचाई गई दवाओ की खेप
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि घर द्वार पर दवाई वितरण के साथ-साथ लोगों को आशा व स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों को निमोनिया व दया के लक्षणों के बारे में भी जागरूक कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर पर्याप्त मात्रा में दवाओं की खेप भी पहुंचाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 वर्ष के अंतराल में इस तरह के 3 पखवाडो का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में दूसरे पखवाड़े के तहत यह जागरूकता अभियान चला हुआ है।
