बीबीएन/जगत सिंह: प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में इन दिनों दिनदहाड़े ही चोरी की घटनाओं को इस क़ददर अंजाम दिया जा रहा है। चोरों को पुलिस का कोई भी डर नहीं रह गया है। सरेआम दिनदहाड़े चोरी की घटनाएं सामने आ रही है।

ताजा मामला बद्दी की एक फार्मा कंपनी का है जहां पर फार्मा कंपनी के बाहर कर्मचारी ने अपनी स्कूटरी पार्क की थी और उसके बाद शाम को जब वह वापस अपने घर जाने के लिए स्कूटी देखने लगा तो उसकी स्कूटी गायब थी। फिलहाल जब कंपनी के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की गई थी उसमें साफ तौर पर देखा गया कि एक व्यक्ति पहले कंपनी की रेकी करता है और उसके बाद स्कूटरी को लेकर फरार हो जाता है फिलहाल पीड़ित ने पुलिस थाना बद्दी में शिकायत देखकर जहां स्कूटी ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है। वहीं आरोपी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।

