शिमला (संजू चौधरी): शिमला जिले के रामनगर में बीच सड़क पर एक ट्रक पलट गया। जिससे रोड आवाजाही के लिए बंद हो गया। बता दें कि ट्रक उत्तराखंड से आया है।

हादसा बुधवार सुबह बाई पास रोड पर हुआ। दरअसल इस रोड पर सुबह ट्रैफिक ज्यादा होता है। इसलिए रास्ता बंद होने की वजह से लंबा जाम लग गया है। बसों में सफर करने वाले लोग पैदल ही अपने गंतव्यों पर जा रहे हैं। गाड़ी वाले भी इस जाम से परेशान नजर आए।
