संजीव महाजन,नूरपुर: युवाओं और बच्चों को नशे जैसी बुरी लत से दूर रखा जा सके इसके लिए नूरपुर ब्लाक की पंचायत ठहेड के गांव हारगतला में पिछले खेल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है। यह खेल प्रतियोगिताएं युवाओं और बच्चों ने खेल भावना को जागृत कर रही है और उन्हें खेलों से जोड़कर नशे और अन्य बुरी आदतों से दूर रखने में भी कारगर साबित हो रही है। इन खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीवाल के टूर्नामेंट करवाए जाते हैं, जिसमें आसपास के गांवों से युवाओं की टीमों के साथ पंजाब ओर जिला कांगड़ा से कई टीमें भाग लेती है। टूर्नामेंट में भाग लेने आई टीमों के साथ-साथ टूर्नामेंट देखने आए हुए सभी लोगों के लिए बाबा कैलू के नाम पर भंडारा करवा कर भोजन की व्यवस्था भी की जाती है।
पूर्व प्रधान ठहेड पंचायत सूरज सिंह उर्फ मंगी ने कहा कि यहां कैलू बाबा मंदिर ग्राउंड में हम खेले प्रतियोगिताएं करवा रहे हैं, जिसमें कबड्डी, वॉलीबॉल की प्रतियोगिता करवाई जाती है। यहां टूर्नामेंट करवाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चे, युवा खेलों की तरफ ध्यान दें। नशों से दूर रहें और अपनी सेहत का ख्याल रखें ताकि आगे जाकर उन्हें फायदा हो। गांववासी सोहन सिंह ने कहा कि हार गतला कैलू बाबा मंदिर ग्राउंड में पिछले सात आठ सालों से खेल प्रतियोगिता हो रही है।
यह प्रतियोगिताएं यहां से नौकरी कर रहे पुलिस कर्मचारी ओर गांववासी मिलकर करवाते हैं। इन प्रतियोगिताओं को करवाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि युवा नशों से बचा रहे और अपनी सेहत का ख्याल रखें ताकि युवा शक्ति तंदरुस्त और सेहतमंद रहे जो उनके भविष्य को आगे बढ़ाने के काम आए ।
