सोलन/योगेश शर्मा: सोलन शहर में लगातार चोरों का गिरोह सक्रिय होता जा रहा है। जहां एक तरफ दुकानों में चोर गल्ले पर हाथ साफ कर रहे हैं । तो वहीं दूसरी तरफ घरों से गैस सिलेंडर इन दिनों चोरों द्वारा चोरी किए जा रहे हैं, लेकिन इन चोरों पर शिकंजा पाने के लिए सोलन पुलिस ने भी शहर में गश्त बढ़ा दी है। सिविल में भी सोलन पुलिस द्वारा अपने कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अजय कुमार राणा ने बताया कि शहर में इन दिनों चोरों का गिरोह सक्रिय है ,जो घरों से गैस सिलेंडर और दुकानों में गल्ला साफ कर रहा है। इन लोगों पर शिकंजा पाने के लिए पुलिस के कर्मचारी सिविल में भी सोलन शहर में घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि संदिग्ध लोगों से लगातार पूछताछ सोलन पुलिस कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि 19 तारीख को कोठो गांव में भी एक व्यक्ति के घर से गैस सिलेंडर लोगों ने चोरी किया था। उनमें भी दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ दुकानों के गल्लों पर चोरों द्वारा हाथ साफ किया जा रहा है। उनके लिए भी रात्रि गश्त को पुलिस द्वारा बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस चोरों के गिरोह को गिरफ्तार कर लेगी।
