भावना शर्मा, शिमला: प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने ओर मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली गए हैं। बुधवार को दिल्ली में उन्होंने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से भेंट की। यह भेंट एक शिष्टाचार भेंट थी।
इस दौरान राजीव शुक्ला ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने पार्टी को भरपूर सहयोग प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि प्रदेशवासियों से किए गए सभी वायदों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ विधायक राम कुमार चौधरी एवं केवल सिंह पठानिया भी उपस्थित रहे।
