राहुल चावला, धर्मशाला: देश की सीमाओं ओर देश सहित देशवासियों की सुरक्षा के लिए तैनात सैनिकों के लिए धर्मशाला में एक खास फ़ूड कॉर्नर बनकर तैयार हुआ हैं। यह फ़ूड कॉर्नर जिस तरीके से बनाकर तैयार किया गया हैं वह सबके लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं।I इस फ़ूड कॉर्नर की लुक ही अलग नहीं हैं बल्कि यहां एक बात और अलग हैं जो इस फ़ूड कॉर्नर को अन्य फ़ूड कॉर्नर से अलग बनाती हैं। वह यह हैं कि इस फ़ूड कॉर्नर ने भारतीय सेना के सैनिकों को खाने पर 40 फ़ीसदी की छूट दी जा रही हैं ।
पर्यटन नगरी धर्मशाला में देश के सैनिकों को मद्देनजर रखते हुये भारतीय सेना की एक बटालियन को समर्पित फूड कॉर्नर बनाया गया हैं। वैसे तो यहां क़ई होटल, रेस्तरां ओर फ़ूड कॉर्नर हैं लेकिन यह पहला एक ऐसा फ़ूड कॉर्नर हैं जहां देश की सेना या सैनिकों के लिए इस तरह की रियायत दी जा रही हो।
यह अनोखा फ़ूड कॉर्नर सैनिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली एक महिला ने देश के सैनिकों और उनके परिवारों के लिए खास तौर से बनाया हैं। उन्होंने धर्मशाला से पर्यटन नगरी नड्डी के बीच आने वाले टैंगल बोर्ड नामक स्थान पर जय बारह नाम से एक ऐसा फूड कॉर्नर तैयार किया है, जिसे पूरी तरह से भारतीय सेना की छावनी का लुक दिया गया हैं। यहां सैनिकों के लिए हर फूड आइटम में 40 फीसदी रियायत भी दी जा रही हैं, इतना ही नहीं जैकलाई बारह के सैनिक परिवारों के लिए यह छूट और भी आकर्षक और विशेष हैं।
जिस महिला ने यह फ़ूड कॉर्नर बनाया हैं वह खुद एक सैनिक की पत्नी हैं। यह भी एक वजह हैं कि उन्होंने अपने इस फ़ूड कॉर्नर को सैनिकों की छावनी का लूक देने के साथ ही सैनिकों को फ़ूड आइटम्स पर छूट देने का भी फैंसला किया हैं। टैंगल बोर्ड में बनाए गए इस फूड कॉर्नर को भारतीय सेना की छावनी का लुक दिया गया हैं। टैंगल बोर्ड यूं भी ऊंची पहाड़ियों पर बसा हुआ एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसके इर्द गिर्द भारतीय सेनाओं की छाबनियां भी हैं, और ये बॉडर की ही तरह प्रतीत भी होता हैं। ऐसे में जैकलाई बारह के कर्नल की धर्मपत्नी अंजू राणा ने इस रेस्टोरेंट को बोर्डर की ही तरह डिजाइन किया हैं।
यह आकर पर्यटक फ़ौजी अपनी रूटीन लाइफ को महसूस कर सकते हैं क्योंकि यहां दो बंकर और एक मचान भी बनाया गया हैं। जहां से अमूमन फौजी दुश्मनों पर पैनी निगाह रखते नज़र आते हैं मगर यहां ठीक उसके विपरीत हैं।
अंजू राणा, कर्नल यूएस राणा की धर्मपत्नी ने बताया कि इस फूड कार्नर में जहां डिफेंस के लोगों का ख़ास ख्याल रखा गया हैं। वहीं आम पब्लिक के लिए लेह लद्दाख की वादियों को सेल्फी प्वाइंट के तौर पर सुसज्जित किया गया हैं। अंजू राणा ने अपने फूड कॉर्नर में फौजियों से जुड़ी हर उस चीज को शुमार किया है ताकि आम पब्लिक खान-पान के साथ सैनिकों की कठिन और दुर्लभ जिंदगी का भी अहसास कर सकें।
