सोलन/योगेश शर्मा– सोलन शहर के रबोन स्थित सनातन धर्म मंदिर की दूसरी मंजिल से एक युवक ने छलांग लगा दी। घटना पिछली देर रात की है। गनीमत यह रही कि युवक की जान बच गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों से इस युवक ने कहा कि उसने मंदिर से 10 रुपए उठाए और छलांग भी लगा दी। जब उससे पूछा गया कि उसने छलांग क्यों लगाई तो उसने कहा कि यह भगवान का आदेश था।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात झारखंड का एक युवक मंदिर में घुसा और अचानक दूसरी मंजिल से सड़क पर छलांग लगा दी। लोगों ने उससे पूछा तो युवक ने बताया कि उसका नाम सतीशु राम है और वे झारखंड का रहने वाला है। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास सिर्फ 10 रुपए मिले, जो उसने मंदिर से उठाए थे।
