मंजूर पठान, चंबा: डलहौजी विधान सभा क्षेत्र के तहत आने वाले सलूणी में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा में भाग लेकर इस यात्रा को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने कहा की पांच महीने पहले भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी और उसे कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पूरा किया गया हैं। इसी तरह उसके बाद अब कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा की शुरुआत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह की अगुवाई में शुरू की हैं।
उन्होंने कहा कि पहले राज्य स्तर पर फिर जिला स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा को किया जा रहा हैं। इसी के तहत अब ब्लॉक स्तर पर इस कार्यक्रम की शुरुआत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हम देश में प्यार,मोहब्बत ओर आपसी भाई चारा कायम करना चाहते हैं।
