नाहन : देवेन्द्र कुमार- नाहन शहर में जगह-जगह खुली मीट की दुकानें स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रही है। शहर के प्रत्येक गली मोहल्ले में खुली दुकानों पर दुकानदार शाम ढलते ही साफ सफाई कर गन्दगी सड़कों पर डाल देते हैं। जिसके चलते स्थानीय लोगों में रोष पनपा हैं । दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा विभाग ने नियमों की उल्लंघना करने वाले आधा दर्जन से ज्यादा दुकानदारों के चालान करते हुए करवाई की हैं । लेकिन बावजूद इसके लापरवाह दूकानदार लगातार नियमों की अवेहलना कर रहे हैं ।
डीसी बोलें मॉडर्न स्लाटर हाउस को लेकर भी कार्य करे नगर परिषद
मीडिया को जानकारी देते हुए डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया शहर में खुली मीट की दुकानों को लेकर लापरवाह दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं । शहर में मॉडर्न स्लाटर हाउस बनाने को लेकर भी भूमि चयन की जा रही हैं । खुले में मीट बेचने और गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के लिए खिलाफ करवाई की जाएगी । लापरवाह दुकानों को सीज करने के लिए भी कहा गया हैं ।
