सोलन : योगेश शर्मा- सोलन में भी शहर के चिल्ड्रन पार्क के सामने हिमाचल किसान सभा और सीटू के सांझे बैनर तले किसान मजदूर रैली निकाली गई। जिसमें किसानों मजदूरों को पेश आ रही दिक्कतों पर किसान सभा और सीटू ने नारेबाजी की।
सीटू जिला अध्यक्ष मोहित वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने श्रम कानून को निरस्त कर चार श्रम संहिता में बदलकर मजदूर वर्ग पर का हमला किया है तथा उद्योग पतियों को शोषण करने का खुला अधिकार दे दिया है। सीटू ने मांग की हैं कि श्रम कानूनों को बहाल किया जाए , स्कीम भरकर कर्मचारी घोषित करके मिड डे मील, आंगनवाड़ी और आशा वर्कर जैसी परियोजनाओं में बजट की बढ़ोतरी की जाए। किसानों को लेकर स्वामीनाथन कमीशन के आधार पर सभी तरह की फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए। उन्होंने मांग की है कि सोलन की मुख्य फसल पर आधारित प्रोसेसिंग उद्योग में लगाया जाए।
मोहित वर्मा ने कहा कि लगातार किसान अपनी मांगों को लेकर एक समर्थन मूल्य फसलों को लेकर मांग कर रहे हैं लेकिन उस पर भी अभी तक गौर नहीं किया गया है । दूसरी तरफ जो कर्मचारी मजदूर विभिन्न परियोजनाओं में लगे हैं ,उनके बजट में भी बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। इन मांगों को लेकर जिला भर में इस तरह के प्रदर्शन सीटू द्वारा किए गए हैं । जिसमें सोलन,नालागढ़, बाघा,दालड़ाघाट शामिल है।
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 5 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन
किसान,मजदूर,केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 5 अप्रैल को दिल्ली में विशाल किसान मजदूर संघ रैली का आयोजन करने जा रही है जिसको लेकर जगह-जगह पर गांव शहर में प्रचार अभियान भी किया जा रहा है।
