बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- नम्होल के साथ लगते राजघाट के पास पिकअप ने पीछे से टाटा जेस्ट गाड़ी को टक्कर मार दी । टक्कर इतनी तेज थी की टाटा जेस्ट फिल्मी स्टाइल में उड़ती हुई सड़क किनारे जा खड़ी हुई।
बताया जा रहा है कि पिकअप ओर टाटा जेस्ट गाड़ी नम्होल की ओर से शिमला की ओर जा रही थी। जैसे ही राजघाट के पास टाटा जेस्ट पहुंची तो सामने से एक ट्रक ने अन्य गाड़ी से ओवरटेक किया हुआ था। टाटा जेस्ट के चालक ने अपनी गाड़ी की ब्रेक लगा दी, लेकिन उसके पीछे से आ रही पिकअप का चालक अपनी गाड़ी पर नियन्त्रण नही कर पाया और टाटा जेस्ट को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी सड़क किनारे जा खड़ी हुई । गनीमत यह रही कि यह गाड़ी नीचे खाई में नही गिरी, नही तो बड़ा हादसा हो सकता था । गाड़ी में एक व्यक्ति सवार था, जो बिल्कुल ठीक है । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कारवाई शुरु कर दी है ।
