संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश के ग्रीष्मकालीन सत्र के स्कूलों में 31 मार्च को छात्रों का परिणाम घोषित किया जाता हैं। शुक्रवार को सभी स्कूलों में छात्रों का परिणाम घोषित किया गया। प्रदेश में बारिश और ठंड के बीच भी छात्र अपने परिणाम को लेकर काफी उत्सुक नजर आए और परिणाम सुनने के लिए छात्र अपने अभिभावकों के साथ स्कूल भी पहुंचे। नूरपुर ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलयाली में बारिश के बाबजूद भी पाठशाला के बच्चों में अपने रिजल्ट को लेकर बड़ी उत्सुकता दिखाई ।
इस अवसर पर प्रिंसिपल वीरेंद्र गुलेरिया ने कहा कि 31 मार्च का दिन हमारे लिए बच्चों के लिए व बच्चों के अभिभावकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। इस दिन बच्चों ने जो साल भर पढ़ाई के लिए मेहनत की होती है उसका परिणाम सामने आता हैं। उन्होंने कहा कि इस बार स्कूल का रिजल्ट बहुत अच्छा रहा हैं। उन छात्रों के इस परिणाम को लेकर उन्हें बधाई देने के साथ ही अभिभावकों को भी बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अगर उन्हें अपने बच्चे की पढ़ाई को लेकर किसी भी तरह की कोई सवाल हैं तो वह किसी भी समय आकर उनसे स्कूल में मिलकर उस बारे में बातचीत कर सकते हैं।
वहीं परिणाम जानने स्कूल पहुंची छात्रा ने बताया कि आज हमारा रिजल्ट आया हैं। हमने जो साल भर मेहनत की और जो हमें अध्यापकों की ओर से पढ़ाया गया हैं उसका फल हमें आज मिला हैं। वहीं प्लस वन की छात्रा ने कहा कि आज हमारी साल भर की मेहनत का रिजल्ट निकाला है जिसमें हमारे अध्यापकों का बहुत बड़ा योगदान हैं। हम अपने सभी अध्यापकों का धन्यवाद करते हैं।
