सोलन : योगेश शर्मा- प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में कल शाम तक के आंकड़ों के अनुसार 798 मामले एक्टिव है और कल कुल 124 मामले सामने आए है। जिला सोलन में भी फिलहाल 66 कोरोना वायरस के मामले एक्टिव है । कल भी जिला में 7 मामले पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं डीसी सोलन कृतिका कुलहरी और एमएस क्षेत्रीय अस्पताल सोलन डॉ एसएल वर्मा भी कोविड पॉजिटिव आए हैं।
लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग जिला सोलन में लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। डीसी सोलन कृतिका कुलहरी और एमएस सोलन डॉ एसएल वर्मा ने भी हल्का जुखाम होने के कारण अपना कोविड टेस्ट करवाया था। इसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है फिलहाल दोनों ही होम आइसोलेट है।
बता दें कि जिला में अब तक कुल 32,202 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 31,795 लोग ठीक भी हो चुके हैं, फिलहाल जिला में 66 कोरोना वायरस के मामले एक्टिव है और जिला में अब तक 341 लोगों की मौत भी हो चुकी है । जिला में कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट धर्मपुर और नालागढ़ ब्लॉक बने हुए हैं । जहां पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार रेंडम सेंपलिंग और कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
