राकेश,ऊना: ऊना जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए जन-जन को नशे के दुष्प्रभावों व इसकी व्याधियों के विषय में जागरूक करने के मकसद से जिला प्रशासन ऊना की ओर से शुक्रवार को एक विशेष अभियान आरंभ किया गया। अगले एक वर्ष तक चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला मुख्यालय ऊना में एक कार्यालय की स्थापना की गई जिसका शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा की ओर से किया गया।
इस अवसर पर राघव शर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत स्कूलों, काॅलेजों ओर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के अलावा स्वास्थ्य संस्थानों ओर पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े लोगों को विशेष रूप से शिक्षित कर संवेदनशील बनाया जाएगा ताकि वे अपने-अपने संस्थानों ओर क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति को विभिन्न प्रकार के नशों के दुष्प्रभावों ओर इनसे होने वाली व्याधियों के अलावा नशे के दुष्परिणामों बारे सचेत कर सकें।
