By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल पुलिस आईटीएमएस में देशभर में नंबर वन पर: संजय कुंडू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल पुलिस आईटीएमएस में देशभर में नंबर वन पर: संजय कुंडू
himachalNews

हिमाचल पुलिस आईटीएमएस में देशभर में नंबर वन पर: संजय कुंडू

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/05/25 at 5:24 PM
Share

कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा – हिमाचल प्रदेश की पुलिस आज देशभर में नंबर एक पर है। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट (आईटीएमएस) में हम सबसे आगे हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रमुख संजय कुंडू ने यहां कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अभी हिमाचल में 42 आईटीएमएस है जबकि इनको बढ़कर 150 किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि कुल्लू में तत्कालीन एसपी गौरव सिंह ने पहला आईटीएमएस स्थापित किया था और आज हम पूरे देश में नंबर वन पर है।

फोरलेन में बिलासपुर से मनाली तक बनेंगे तीन ट्रैफिक-टूरिस्ट पुलिस स्टेशन

पुलिस प्रमुख संजय कुंडू ने कहा कि चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सड़क मार्ग बनकर लगभग तैयार है और अब गड़ा मोड़ा से मनाली का सफर मात्र तीन घन्टे का रह गया है। सुंदरनगर, मंडी बाईपास बनने व मंडी की एक टनल बनने के बाद यह सफर और भी कम होगा। ऐसे में यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और ट्रैफिक भी संभवता बढ़ेगा। हिमाचल प्रदेश सरकार चाहती है कि हमारा ट्रैफिक सिस्टम चकाचक हो और फोरलेन पर दुर्घटनाएं कम हो। इसलिए बिलासपुर से लेकर मनाली तक तीन ट्रैफिक-टूरिस्ट पुलिस स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह ट्रैफिक-टूरिस्ट पुलिस जहां यातायात को सुचारू बनाएगी वहीं पर्यटकों को भी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि फोरलेन में क्रेश बेरियर हर जगह लगे हुए हैं जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि कुल्लू से मंडी के बीच में अधिक दुर्घटनाएं इसलिए होती थी कि गाड़ियां सीधी खाई में गिर जाती थी। लेकिन अब टनलों व क्रेश बैरियरों के बनने से यह दुर्घटनाएं कम होगी। पुलिस ने गड़ा मोड़ा से मनाली तक सड़क का निरीक्षण किया है और जहां जो कमी है उसके बारे एनएचएआई को लिखा गया है कि इन कमियों को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि फोरलेन व टनलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। जिसमें पीटीजेड कैमरे, ओवर हेड ड्राइव फीडबैक सिस्टम, ऑटोमेटिक ट्रैफिक काउंटर, वेरिएबल मैसेज साइन, मेट डिवाइस, रडार स्पीड डिस्प्ले आदि शामिल है।

कुल्लू व लाहुल को मिलेगी एक्स्ट्रा ट्रैफिक टास्क फोर्स

डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि कुल्लू व लाहुल स्पीति पर्यटन हब बन चुका है और फोरलेन बनने के बाद यहां ट्रैफिक और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि रोहतांग टनल बनने के बाद लाहुल में भी ट्रैफिक व पर्यटक बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में लाहुल में 12 लाख 74 हजार पर्यटक आए हैं और अगले वर्ष यह संख्या बढ़कर 30 लाख हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए कुल्लू व लाहुल को एक्स्ट्रा ट्रैफिक टास्क फोर्स भेजने का निर्णय लिया गया है।

TAGGED: Kullu Himachal Pradesh Police Chief Sanjay Kundu
Chandrika May 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम, 96.3 फ़ीसदी रहा रिजल्ट
Next Article शहीद कल्याण सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट विवाद मामला.. हर्षवर्धन चौहान बोले विवाद निपटाने की हो रही कोशिश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?