नाहन : देवेंद्र कुमार – सिरमौर जिला के हलाह में शहीद कल्याण सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट को लेकर उपजे विवाद को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का बयान सामने आया, दरअसल बुधवार देर शाम हलाह में मंत्री हर्षवर्धन चौहान व सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई थी।नाहन में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि शहीद
कल्याण सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट को लेकर यहां स्थानीय पंचायतों की रंजिश के चलते विवाद पैदा हुआ है और उसमें उनका नाम घसीटना गलत है।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उन्हें खुद भी दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर तालमेल बिठाने की कोशिश की है । उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार जन कुछ समय पहले पंचायती चुनाव हार गए थे और इस दौरान यहां कुछ लोगों के साथ रंजिशें पैदा हो गई थी जिस कारण यह विवाद बढ़ रहा है। हर्षवर्धन चौहान ने यह भी कहा कि इस बाबत प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर यहां पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरीके की कोई अप्रिय ना हो । उन्होंने कहा कि वह शहीद के परिवार का सम्मान करते हैं और चाहते हैं कि यहांसफल तरीके से टूर्नामेंट का आयोजन हो।
