अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर जिला में लगातार दो दिन से मौसम खराब बना हुआ हैं। बारिश भी यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही हैं। ऐसे में प्रशासन ने सोमवार को एडवाइजरी जारी करते हुए पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को ऊंची पहाड़ियों व नदी नालों के समीप जाने से परहेज करने का आग्रह किया हैं, ताकि किसी की जान माल का नुकसान ना हो।
किन्नौर प्रशासन ने जिला किन्नौर में हो रही बारिश के चलते अलर्ट जारी करते हुए पर्यटकों को ऊंची पहाड़ियों पर साहसिक खेलों की और गतिविधियों को करने से भी सख्त मना की हैं, क्योंकि ऊंची पहाड़ी पर बर्फबारी व निचले क्षेत्र में बारिश के चलते नदी नालों में ग्लेशियर,बाढ़ इत्यादि का खतरा भी लगातार बना रहता हैं।
ज़िला किन्नौर में बारिश के चलते बागवानों व किसानों ने राहत की सांस ली हैं, क्योंकि अब किसानों व बागवानों को सिंचाई इत्यादि से भी निजात मिलेगी, बरहाल बारिश व ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली हैं।
