संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से दिए जा रहे वीआईपी नंबर HP 999999 नंबर की बोली 30 लाख तक पहुंची हैं। ये नंबर 30 लाख में बिक गया हैं। कोटखाई के एक व्यक्ति ने इस नंबर को 30 लाख में खरीदा हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बताया कि ट्रांसपोर्ट इस तरह के वीआईपी नंबर की नीलामी कर रहा हैं जिससे प्रदेश की आय में वृद्धि होगी। अब बिना 30 फ़ीसदी टोकन मनी दिए नंबर के लिए फ्रॉड आवेदन नहीं कर पाएंगे।इसके लिए ट्रांसपोर्ट विभाग ने ऑनलाइन प्रक्रिया को मजबूत बनाया है जिसके सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि इससे पहले कोटखाई में इस नंबर के लिए एक करोड़ से अधिक की फ्रॉड बोली लगी थी जिसके बाद विभाग ने सिस्टम को दुरुस्त कर दिया हैं।
हरोली में 27 जून को नशे के खिलाफ़ Walk for Life” का होगा आयोजन
मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हरोली में 27 जून को नशे के खिलाफ़ “Walk for Life” का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल शिव प्रसाद शुक्ल इसका उद्घाटन करेंगे। हरोली से कांगडा तक 4 किलोमीटर की दौड़ लगाई जाएगी ताकि नशे के खिलाफ़ घर घर दस्तक दी जा सके। उन्होंने कहा कि सिंथेटिक ड्रग्स से युवाओं की मौतें हो रही है। सरकार इसको लेकर चिंतित हैं। नशे में पकड़े जाने पर प्रभावशाली लोग दखल नहीं देंगे, कानून में खामियां है, जिसको लेकर सरकार सख्त कानून बना रही हैं।
सैंज में लगी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह प्रतिमा
23 जून को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती हैं। इस अवसर पर सैंज में उनकी प्रतिमा लग रही हैं। इससे पहले आज उसका उद्घाटन करने के लिए उप मुख्यमंत्री वहां जा रहे हैं जिस पर अग्निहोत्री ने कहा कि छ बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का 60 साल का राजनीतिक इतिहास हैं। वह आधुनिक हिमाचल के विकास की तस्वीर रहे हैं। उनके जन्मदिन के एक दिन पहले इस प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा हैं।
