संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस की ओर से न+शे के खिलाफ चलाए गए अभियान में लगातार सफलता हाथ लग रही हैं। इसी के तहत बुधवार को यहां पुलिस ने न+शा तस्क+रों पर नकेल कसने में एक बड़ी कामयाबी हासिल की हैं।
पुलिस थाना नूरपुर के तहत दर्ज अभियोग संख्या 227/2023 तिथि 1/7/2023 अधीन धारा 21,29-61-85 एनडीपीएस एक्ट किरण कुमार, पुत्र राजेश कुमार व मुकेश कुमार, पुत्र सुफल राम से 19.67 ग्राम चि+ट्ठा व 29000/- रुपए नगदी बरामद की थी गई थी। इस अभियोग की जांच के दौरान पुलिस थाना नूरपुर के विशेष दल व कांगड़ा पुलिस के दल की ओर से संयुक्त रूप बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई हैं।
पुलिस जिला नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी किरण कुमार, पुत्र राजेश कुमार के किराए के मकान गांव रसा॑ह डाकघर सिद्धबाडी,तहसील धर्मशाला में छापेमारी करी गई जिसमें ड्रग+मनी 6 लाख 61 हज़ार रुपये नगदी बरामद की गई है ओर आगामी जांच अभी जारी हैं।
