संजु चौधरी,दाड़लाघाट: दाड़लाघाट क्षेत्र के अंबुजा चौक पीएनबी एटीएम के समीप एक ट्राले की ब्रेक फेल होने से तीन कार व एक ट्रेक्टर क्षति+ग्रस्त हो गए हैं। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार 1 बजे के करीब हाद+सा उस वक्त पेश आया जब ट्राला दाड़लाघाट कंपनी से मुख्यमार्ग की ओर आ रहा था। इसी दौरान अचानक ट्राले में कोई तकनीक खराबी हो गईं और ट्राले ने छोटे 3 वाहनों व पंचायत दाड़लाघाट के ट्रैक्टर ट्राली के इलावा ट्राले की टक्कर से साथ लगते एक मकान में भी नुकसान पहुंचाया, जिस वजह से इन वाहनों व एक मकान मालिक के घर में नुकसान हुआ हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्राले की ब्रेक फेल होने की वजह से यह हाद+सा पेश आया। अंबुजा चौक के पीएनबी के समीप हुई घटना में किसी भी तरह का कोई जान+माल का नुकसान नहीं हुआ हैं। गनीमत यह भी रही कि सड़क किनारे खड़े वाहनों में कोई व्यक्ति नहीं था। अकसर छोटे छोटे बच्चे इस स्थान पर खेलते रहते थे,लेकिन बारिश होने की वजह से इस स्थान पर कोई भी मौजूद नहीं था जिससे की बड़ा हाद+सा होने से टल गया।
सूचना पर पुलिस थाना दाड़लाघाट के थाना प्रभारी मोती सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी मोती सिंह ने बताया कि इस घटना में किसी भी तरह का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ हैं। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 3 कार,ट्रैक्टर ट्राली व एक मकान को नुकसान पहुंचा हैं, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि घटना किन कारणों से हुई यह भी पता लगाया जा रहा हैं।
