बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – जिला बिलासपुर में गत सप्ताह हुई मूसलाधार बारिश के चलते 79 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, प्रशासन की ओर से बारिश के चलते जिन लोगों को नुकसान हुआ है, उन प्रभावितों को करीब 12 लाख से अधिक की राहत राशि भी प्रदान की गई है। वहीं, प्रशासन की ओर से सरकार के निर्देशानुसार अब तक 18 करोड़ 84 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह बात उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बचत भवन बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि जिला बिलासपुर प्रदेश का पहला जिला बना है। इस जिला ने नुकसान का आकंलन करने के बाद करोड़ों के कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। वहीं, इसका लाभ बरसात के प्रभाविता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है कि बारिश के चलते कच्चे मकान, डंगे, नालियों, गौशालाओं, शौचालयों को नुकसान पहुंचा हैं, उन कार्यों को मनरेगा के तहत करवाया जाएगा।
