राकेश,ऊना: ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ व न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लॉक हरोली की ओर से राजीव गांधी कॉमन सुविधा केंद्र बाथू में धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यक्रम में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर कर्मचारियों को संबंधित करते हुए उन्होंने कहा कि ओपीएस की बहाली ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का वर्तमान और भविष्य सुरक्षित कर दिया गया हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता को जो दस गारंटियां दी है उन्हें धरातल पर लागू करने की शुरूआत कर दी गई हैं। इसके तहत कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का जो वायदा किया था उसे 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया हैं,जिससे प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन को लेने का अधिकार मिला हैं। उन्होंने कहा कि सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं ।
उन्होंने कहा कि ओपीएस लागू करके कर्मचारियों को भीख नहीं उन्हें उनका अधिकार दिया गया हैं। कर्मचारी 58-60 वर्ष तक निस्वार्थ रूप से सेवा करते हैं, इसलिए सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। उन्होंने कर्मचारियों का आवाह्न करते हुए कहा कि कर्मचारी पूरी ईमानदारी व कर्त्तव्य निष्ठा से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि वह तबादलों में विश्वास नहीं रखते। कर्मचारी कार्य स्थल पर अपनी सेवाओं के दौरान किए गए कार्यों की अमिट छाप छोडें ताकि लोग उनकी सेवाओं को ताउम्र याद रखें।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी निस्वार्थ भाव से लोगों की सहायता करें। उन्होंने कहा कि कुर्सी पर बैठकर जीतना झुकोगे उतना अच्छा हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों ने चुनावों के दौरान उनका अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया हैं।उन्होंने कहा कि कर्मचारी केवल कर्मचारी ही नहीं बल्कि हमारा परिवार हैं। उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि हरोली विस क्षेत्र को विकास भी बुलांदियों पर ले जाने के लिए मिलजुल कर कार्य करें। प्रदेश व देश भी आगे बढे़गा जब ग्रामीण स्तर तक विकास होगा।
वहीं उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेश को बाढ़ जैसी आपदों से निपटना पड़ा हैं। प्रदेश में लगभग 1500 करोड़ रूपए की पानी की योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने अपनी जान हथेली पर रखकर दिन रात कार्य करके योजनाओं को पुनः बहाल किया है जिसके लिए उन्होंने कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेहतर काम करने के लिए इन कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों कहा कि कर्मचारी कार्य संस्कृति को बढ़ाए। उन्होंने जिला अराजपत्रित संघ व न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लॉक हरोली की ओर से उन्हें सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया हैं। हरोली विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं घरद्वार पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। हरोली में शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत बड़ा कार्य किया गया हैं। हरोली में कॉलेज का निर्माण शुरू कर दिया गया अगले एक वर्ष तक इसका कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
आपदा राहत कोष में दान किए 1 लाख 11 हजार
इस मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ व न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लॉक हरोली ने आपदा राहत कोष में 1 लाख 11 हज़ार रूपये दान दिए। प्रीतिका ऑटोकास्ट कंपनी बाथड़ी के कर्मचारियों ने भी 3 लाख 50 हज़ार रूपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी।
