संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद हुई तबाही के बाद हजारों करोड़ का नुकसान हुआ हैं। प्रदेश सरकार लगातार आरोप लगा रही है कि केंद्र की तरफ से कोई अतरिक्त मदद नहीं मिल पाई हैं। सरकार के इन आरोपों पर अब नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधा हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मदद मिलने के बाद एहसान फरामोश न बनने की बात कही हैं।
जयराम ठाकुर ने बताया कि आपदा में केंद्र ने 364 करोड़ रुपये प्रदेश को दिया हैं। इसके लिए भाजपा केंद्र का आभार व्यक्त करती हैं। नुकसान का जायज लेने के लिए केंद्र से स्पेशल टीम हिमाचल आई हैं। इसके बाद भी केंद्र सहयोग करेगी, लेकिन आपदा के बीच कांग्रेस के नेताओं में राहत के पैसे को बांटने की होड़ लगी हुई हैं। अधिकारियों की जगह नेता राहत राशि बांट रहे हैं। प्रभावितों को अभी राहत राशि नहीं मिल पाई हैं। ये पैसा वही है जो केंद्र ने बाढ़ प्रभावितों को भेजा हैं।
उन्होंने कहा कि आपदा में सरकार एहसान फ़रमोश न बने। वहीं उन्होंने कहा कि आपदा के बाद अभी तक सड़क, बिजली,पानी बहाल नहीं हो पाया हैं। सरकार को युद्ध स्तर पर कार्य कर लोगों को राहत पहुंचानी चाहिए। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपदा में हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए किया जाता हैं, लेकिन इस सरकार के मंत्री सपीएस ही हेलीकॉप्टर में जाते रहे। श्रेय लेने के लिए यहां तक कहा जा रहा है कि जहां जहां सेना के हाथ खड़े हो गए वहां पर मुख्यमंत्री ने हिम्मत दिखाई।
सेब बिक्री को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रही सरकार
सेब मंडियों में कैसे बिकेगा, सेब को लेकर कांग्रेस सरकार स्थिति साफ़ नहीं कर पा रही हैं। मुख्यमंत्री कुछ कहते हैं। मंत्री कुछ ओर कहते हैं। किलो के हिसाब से सेब बेचने पर भी सरकार स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रही है, लेकिन परेशानी बागवानों को हो रही हैं। वहीं सेब को लेकर भाजपा पर लग रहे राजनीति के आरोपों पर जयराम ने कहा कि भाजपा ने बागवानों के लिए काम किया हैं। 40 करोड़ की सेब की रिकवरी भाजपा सरकार ने करके दी हैं।
2024 लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा तैयार
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। टीम ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। सभा चुनाव में भाजपा 4 सीटें जीत कर केंद्र में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा तीसरी बार रिकॉर्ड मतों से चारों सीट जीतेगी।
