नाहन : देवेंद्र कुमार ( TSN)- सिरमौर जिला में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है । जिला में अभी तक डेंगू के 100 से अधिक मामले सामने आ चुके है जिसके बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है।
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के बाद नाहन शहर में नगर परिषद ने फॉगिंग का कार्य शुरू किया है, ताकि डेंगू मच्छर से बचाव हो सके । मीडिया से बात करते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार तोमर ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से नगर परिषद के सभी क्षेत्रों में लगातार फॉगिंग करवाई जा रही है । साथ ही लोगों से ऐतिहात बरतने की भी अपील की जा रही है।कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि खासकर घरों में लंबे समय से पड़े टायर, कूलर व अन्य स्थानों पर जमा पानी से डेंगू फैलने की सम्भावनाए बढ़ जाती है।
