सोलन : योगेश शर्मा (TSN)- दीपावली से पहले त्योहारी सीजन में मिलावट खोर सक्रिय हो जाते हैं। इसी के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी मिलावट खोरों के खिलाफ कमर कसी हुई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिला भर से खाद्य वस्तुओं के सैंपल एकत्र करने शुरू कर दिए है।
त्योहारी सीजन में अधिकतर मिलावट वाली मिठाइयों से शहर वासियों को बचाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग निरंतर प्रयासरत है। दीपावली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना तैयार कर ली गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग नगर निगम सोलन के असिस्टेंट कमिश्नर अतुल कैस्था ने जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारी सीजन को मध्य नजर रखते हुए विभाग अब सतर्क हो चुका है अभी तक निगम एरिया से 93 सैंपल लिफ्ट कर लिए गए हैं जिन्हें कंडाघाट जांच के लिए भेज दिया गया है। उनका कहना है कि अभी तक 39 सैंपलों को एनालाइज कर दिया गया है जिनकी रिपोर्ट खाद्य विभाग को मिल चुकी है इन 39 सैंपलों में से 10 सैंपल की रिपोर्ट मिस ब्रांडेड और सब स्टैंडर्ड पाई गई है। और जिन भी खाद्य वस्तुओं के यह सैंपल है उन दुकानदारों पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । और त्योहारी सीजन में अधिकतर मिठाइयों में मिलावट की मात्रा पाई जाती है जिसके चलते खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकतम मिठाइयों की सैंपल ही लिफ्ट कर रहा है।
