मंजूर पठान,चंबा(TSN): चंबा जिला के तहत आने वाले चुराह विधान सभा क्षेत्र और डलहौजी सहित चंबा को जोड़ने वाला कोटि पुल कुछ समय पहले से क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके बाद तकनीकी टीम ने भी इसे रिपेयर करने के लिए कहा था, लेकिन अभी तक रिपेयर नहीं हो पाया हैं। इस पुल की भार क्षमता 9 टन के आसपास है लेकिन कई बार इससे भी भार वाला समान कुछ लोग इस पुल से गुजारते हैं जिससे पुल को खतरा बना रहता है, हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ़ से दोनों तरफ साइन बोर्ड लगाए हैं की पुल क्षतिग्रस्त हैं। 9 टन से ज्यादा भार लेकर ना गुजरे हालंकि अब विभाग ने उन लोगों पर कार्यवाही का मन बना लिया हैं जो 9 टन से अधिक भार लेकर इस पुल से होकर गुजरते हैं। अगर इसे समय पर रिपेयर नहीं किया गया तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता हैं ।
वहीं दूसरी ओर उप मंडल कोटि के एसडीओ संजीव अत्री का कहना है की उक्त पुल तीन विधान सभा को जोड़ता है लेकिन कुछ समय पहले क्षतिग्रस्त हो गया था जिसकी टीम से रिपोर्ट भी बनाई हैं। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई हैं। इस पुल से 9 टन से अधिक भार क्षमता वाले वाहन नहीं गुजर पाएंगे। अगर ऐसा करता कोई पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
