By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एक दिवसीय प्रवास पर हमीरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, करोड़ों कि राहत राशि की प्रदान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एक दिवसीय प्रवास पर हमीरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, करोड़ों कि राहत राशि की प्रदान
himachalpolitical

एक दिवसीय प्रवास पर हमीरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, करोड़ों कि राहत राशि की प्रदान

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/11/26 at 10:42 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने गृह जिला हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान रविवार को प्रदेश सरकार की ओर से घोषित विशेष राहत पैकेज के तहत करोड़ों की राहत राशि वितरित करने पहुंचे। इस राहत वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थी बच्चों को पात्रता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री का आयोजन स्थल गांधी चौक पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक आशीष शर्मा, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, विधायक सुरेश कुमार, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप पठानिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोक संपर्क विभाग की ओर से आपदा से संबंध बनाए चलचित्र को भी प्रसारित किया गया ।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश को आपदा की इस घड़ी में मुख्यमंत्री ने जनता को राहत पहुंचाने के लिए जो राहत पैकेज दिया हैं, वह काबिले तारीफ हैं। उन्होंने कहा कि  भाजपा के नेताओं ने प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने मांग का समर्थन नहीं करना उनके असली चेहरे को उजागर हुआ हैं।
कांगड़ा बैंक के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पिछली सरकारों के समय में आपदा के समय जो राहत मैन्युअल था वह वर्तमान समय के मुताबिक बहुत कम राहत देने वाला था। सुखविंदर सिंह की सरकार ने इस मैन्युल में बदलाव करके राहत राशि में और ज्यादा इजाफा करके पीड़ित लोगों को राहत देने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री की छाप देशभर में बनी हैं। नीति आयोग हो या फिर वर्ल्ड बैंक इन सभी बड़ी संस्थाओं ने मुख्यमंत्री की कार्य प्रणाली को लेकर उनकी सराहना की हैं।
आपदा में जनता की सेवा में दिन-रात जुटे रहे मुख्यमंत्री: आशीष शर्मा
प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के समय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिन-रात प्रदेश की जनता की सेवा में जुट रहे। जहां पर भी आपदा प्रभावित परिवार थे वह वहां तक पहुंचे और लोगों को हर मदद का आश्वासन देकर अब उसे मदद के फायदे को पूरा करने में लगे हुए हैं। यह बात हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार आपदा प्रभावित लोगों को बड़ी राहत राशि देने का काम किया जा रहा है जिससे इन पीड़ित परिवारों को कहीं ना कहीं बेहतर ढंग से स्थापित करने में मदद मिलेगी।
TAGGED: Chief Minister, crores, hamirpur, one-day stay, provided, Relief
admin November 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मददगार साबित हुआ अंतरराष्ट्रीय मेले में स्थापित आधार शिविर…दूरदराज इलाके से पहुंचे लोग
Next Article कोटी पुल पर ख़तरे में, 9 टन से अधिक भार ले जाने पर रोक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?