By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला में दीपावली के दौरान AQI पहुंचा 109..एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग में सामने आए ये आंकड़े
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला में दीपावली के दौरान AQI पहुंचा 109..एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग में सामने आए ये आंकड़े
himachalNews

धर्मशाला में दीपावली के दौरान AQI पहुंचा 109..एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग में सामने आए ये आंकड़े

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/11/04 at 1:58 PM
Share

राहुल चावला,धर्मशाला (TSN)-पॉल्यूशन को लेकर अब लोग जागरूक हो चुके हैं।इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बार दीपावली पर धर्मशाला का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई)मोडरेट (मध्यम) रहा है।30 अक्टूबर को धर्मशाला की एयर क्वालिटी इंडेक्स 68 था,जो कि दीपावली के दौरान 109 पहुंच गया। हालांकि दीपावली के दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स में 60 फीसदी का इजाफा हुआ है,लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि यह एक्यूआई पिछले वर्ष की अपेक्षा कम है,क्योंकि पिछले वर्ष दीपावली के दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स 140 तक पहुंच गया था।ऐसे में यह कहना गलत न होगा कि जिस तरह पर्यावरण में बदलाव हो रहे हैं,उसके अनुरूप लोग भी जागरूक हुए हैं।इस बार लोगों ने काफी जागरूकता के साथ दीपावली मनाई है जिसके चलते इस बार एक्यूआई 109 तक ही रहा है।

धर्मशाला और डमटाल में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग दीपावली से पहले और बाद में एचपी स्टेट पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड रिजनल लैबोरेटरी धर्मशाला ने एमबिएंट एयर क्वालिटी मानिॅटरिंग (परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी) की है।लैबोरेटरी की ओर से धर्मशाला और डमटाल में एमबिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग की गई है।मॉनिटरिंग की यह प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू हुई थी तथा 7 नवंबर तक जारी रहेगी।एचपी स्टेट पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से दीपावली से एक सप्ताह पहले,दिपावली के दौरान और दीपावली के बाद भी एयर क्वालिटी का डाटा एकत्रित किया जाता है।

दीपावली से पहले 82,बाद में 98 पहुंचा एक्यूआई डमटाल का एयर क्वालिटी इंडेक्स दीपावली से पहले 82 एक्यूआई था,जबकि दीपावली के दिन 98 तक पहुंच गया है।डमटाल एरिया हालांकि पंजाब के पठानकोट से सटा है तथा पठानकोट का इम्पेक्ट भी वहां रहता है,लेकिन 24 से लेकर 31 अक्टूबर तक डमटाल में एयर क्वालिटी संतोषजनक रही है।

दीपावली से एक दिन पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स था 68

दीपावली से एक दिन पहले यानी 30 अक्टूबर को धर्मशाला एयर क्वालिटी इंडेक्स 68 था,जो कि दीपावली के दौरान बढक़र 109 तक हो गया है।दीपावली से पहले धर्मशाला में 24 से 26 अक्टूबर तक एयर क्वालिटी इंडेक्स 50 से नीचे पाया गया,जो कि एयर क्वालिटी को गुड इंडेक्स में रखता है। इसके बाद एयर क्वालिटी गुड से संतोषजनक रेंज में चली गई,जबकि दीपावली के बाद एयर क्वालिटी मोडरेट रेंज में आ गई। दीपावली से एक दिन पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स को 68 एक्यूआई था,वो दीपावली के बाद 109 एक्यूआई तक पहुंच गया था।दीपावली से एक दिन पहले और दीपावली के एक दिन बाद एक्यूआई 60 फीसदी बढ़ा है।

TAGGED: Dharamshala Air quality Index
Chandrika November 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 15 नवंबर से शुरू होगी हिमाचल की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग.. विजेता को मिलेंगे 21 लाख
Next Article अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका मेला 11 से.. प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में मंदिरों पर चोरों की नजर, न्यू कथेड़ शिव मंदिर से दानपात्र और कैमरे चोरी

Ago

कंडवाल चेकपोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.56 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Ago

माता चिंतपूर्णी के दरबार में कौशल ट्रेवल्स का विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Ago

अमेरिकी हमले में मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत, कैप्टन संजय पराशर ने परिवार से मिलकर जताया शोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?