कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है और बाहरी राज्यों के लोगों की भी यह धारणा होती है कि यहां पर जो भी सब्जियां उगाई जाती है।वह पूरी तरह से जैविक खेती पर आधारित है। ऐसे में प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है और हिमाचल प्रदेश की मंडियों में जैविक उत्पादों के लिए अलग से स्थान भी दिया जाएगा।यह बात कुल्लू पहुंचे कृषि मंत्री चंद्र कुमार के द्वारा कही गई।कृषि मंत्री चंद्र कुमार कुल्लू का अखाड़ा बाजार में किसान मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने जिला कुल्लू में कृषि कार्यों में बेहतरीन कार्य करने वाले किसानों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को मिलेंगे लाभ
किसान मेले में आए किसानों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार जैविक खेती की ओर इसलिए ध्यान दे रही है।क्योंकि अत्यधिक रासायनिक दवाओं व खाद के प्रयोग से यहां की मिट्टी में भी जहरीले तत्व आ रहे हैं और इससे पैदा होने वाले कृषि उत्पादों से लोगों की सेहत भी खराब हो रही है। कृषि विभाग के द्वारा ऐसी कई योजनाएं चलाई गई है। जिससे किसान अधिक से अधिक जैविक उत्पादों की ओर अग्रसर हो सके। जैविक उत्पादों को सरकार के द्वारा अलग से बाजार भी दिया जाएगा। ताकि इन उत्पादों को बेचने में किसानों को दिक्कत का सामना न करना पड़े और जो भी सैलानी या लोग इन उत्पादों को खरीदे। तो इसकी गुणवत्ता भी बनी रह सके।nइस पर भी कृषि विभाग के द्वारा विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि इसके अलावा मक्की और जो का मूल्य भी सरकार के द्वारा निर्धारित किया गया है। ताकि मक्की और जो की खेती की ओर भी किसान अग्रसर हो सके।
