ऊना,राकेश(TSN)-ऊना जिला में कांग्रेस पार्टी के विधायक विवेक शर्मा ने मिशन लोटस को लेकर एक बयान दिया है.जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र की जांच एजेंसी का इस्तेमाल कर प्रदेश के माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है.उन्होंने कहा की यह लोकतंत्र की ह.त्या के बराबर है जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तो केंद्र इसका गलत फायदा उठाना चाह रहा है.उन्होंने कहा की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार विकास कीओर बढ़ रही है जिससे हर वर्ग खुशी है.
विवेक शर्मा ने कहा की प्रदेश में हारे हुए कुछ नेताओं को जो सिक्योरिटी सुरक्षा प्रदान की गई है वह किस नियम के तहत दी गई है.वही जब मीडिया द्वारा विधायक से हिमाचल भवन की कुर्की ईडी द्वारा अवैध माइनिंग मामले दो लोगों को पकड़ना होटल को बंद करने के पर सवाल पूछा तो विधायक ने इस पर कोई उतर तो नहीं दिया बल्कि उन्होंने कहा कि यह भाजपा के नेता संसद में सवाल पूछने के नाम पर पैसे लेते पकड़े जाते हैं यह सत्ता का दुरुपयोग नहीं कर रहे तो और यह क्या है.उन्होंने कहा आज से पहले ऐसा भी समय था जब विपक्ष में बैठने मे भी इनके पास संख्याबल नहीं था तो उस समय कांग्रेस पार्टी ने दरिया दिली दिखाते हुए इनको विपक्ष में बैठने के काबिल बनाया और आज यह लोग सत्ता का दूर प्रयोग कर रहे हैं.
