Nurpur, Sanjeev Mahajan-पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना इन्दौरा क्षेत्र के गांव सनौर में उस समय हड़कंप मच गया,जब एक राहगीर को रास्ते के किनारे एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। उसने तत्काल इसकी सूचना इन्दौरा पुलिस को दी। जांच में पता चला कि वह वस्तु एक जीवित मोर्टार बम है।
सूचना मिलते ही डीएसपी संजीव कुमार यादव अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। क्षेत्र की घेराबंदी कर वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेना को भी सूचित किया गया। फिलहाल सेना और बम निरोधक दस्ता मौके के लिए रवाना हो चुके हैं और बम को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
डीएसपी यादव ने बताया कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक कुछ भी निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और प्रशासन के साथ सहयोग करें।
