By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: BJP का आरोप राजनीतिकरण..सरकार ने बताया साजिश.. धर्माणी बोले..HPPCL की भी हो जांच
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > BJP का आरोप राजनीतिकरण..सरकार ने बताया साजिश.. धर्माणी बोले..HPPCL की भी हो जांच
himachal

BJP का आरोप राजनीतिकरण..सरकार ने बताया साजिश.. धर्माणी बोले..HPPCL की भी हो जांच

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/05/28 at 8:25 PM
Share

Shimla, Sanju-विमल नेगी मौत मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। बुधवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह मामला सरकार को अस्थिर करने के प्रयासों का हिस्सा है।

 

राजेश धर्माणी ने कहा कि भाजपा सत्ता से बाहर रहने की को छुपा नहीं पा रही है और इसी वजह से वह इस दुखद घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा पहले भी राज्यसभा चुनाव के दौरान सरकार को गिराने के प्रयास कर चुकी है, लेकिन विफल रही।

 

 

धर्माणी ने कहा, “भाजपा ने अन्य राज्यों में ‘मिशन लॉट्स’ के तहत सरकारें गिराईं हैं, और हिमाचल में भी वही रणनीति अपनाई जा रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन HPPCL से जुड़े मामलों की भी जांच होनी चाहिए जो पिछली भाजपा सरकार के दौरान सामने आए थे।

छात्रा से छेड़छाड़ मामले में मंत्री की सख्ती

बिलासपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्रा से छेड़छाड़ के मामले पर धर्माणी ने कहा कि शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को निलंबित कर डायरेक्टोरेट से अटैच कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Chandrika May 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विक्रमादित्य सिंह का BJP पर निशाना.. CBI जांच के नाम पर कर रही राजनीति
Next Article सनौर में मिला संदिग्ध मोर्टार बम.. सेना बुलाई गई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?