महिलाओं से भी हुआ चुनावी धोखा
पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार से यह भी पूछा कि चुनाव से पहले हर महिला को ₹1500 प्रतिमाह देने की गारंटी कहां गई? उन्होंने कहा कि सरकार और कांग्रेस कार्यकर्ता दावा करते हैं कि यह वादा पूरा हो चुका है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।“जब यह पैसा महिलाओं को नहीं मिल रहा, तो सरकार करोड़ों रुपये इसके प्रचार पर क्यों फूंक रही है?” – जयराम ठाकुर ने पूछा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल झूठे प्रचार से जनता को गुमराह कर रही है।
बालिका आश्रम की घटना शर्मनाक – जिम्मेदारी तय करे सरकार
मशोबरा के बालिका आश्रम में एक युवती की संदिग्ध मौत पर शोक प्रकट करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं बहुत ही पीड़ादायक हैं। “यह केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि हमारी बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न है,” उन्होंने कहा।उन्होंने मांग की कि इस मामले में निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए तथा बालिका आश्रमों में रह रही बालिकाओं के लिए सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
