By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बीबीएमबी ने ब्यास नदी में छोड़ा पानी.. मंड क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की अपील
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बीबीएमबी ने ब्यास नदी में छोड़ा पानी.. मंड क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की अपील
himachalNews

बीबीएमबी ने ब्यास नदी में छोड़ा पानी.. मंड क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की अपील

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/07/23 at 3:34 PM
Share

Kangra, 23 July-बीबीएमबी प्रशासन द्वारा ब्यास नदी में टरबाइनों के माध्यम से पानी छोड़े जाने के बाद मंड क्षेत्र में सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। फतेहपुर और इंदौरा विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले ब्यास नदी और आसपास की खड्डों के समीप निवास कर रहे लोगों को नदी और खड्डों के पास न जाने की चेतावनी दी गई है।

पौंग बांध में जलस्तर तेजी से बढ़ा

एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने बताया कि बीते दो दिनों में पौंग झील के जलस्तर में 8 फुट की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार सुबह जहां जलस्तर 1330.57 फुट था, वहीं बुधवार सुबह यह बढ़कर 1338.60 फुट तक पहुंच गया है।जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण पंडोह डैम से छोड़ा गया पानी और क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश है, जिससे देहर, बूहल और देहरी खड्डों में भी जलस्तर बहुत अधिक हो गया है।पौंग झील की अधिकतम संग्रहण क्षमता 1410 फुट है, जबकि 1390 फुट को खतरे का निशान घोषित किया गया है। 1360 फुट का आंकड़ा पार होने पर झील के मुख्य गेट खोल दिए जाते हैं।

बीबीएमबी प्रशासन ने पौंग बांध से पानी छोड़े जाने से पहले रे, स्थाना, रियाली और संसारपुर टैरस में हूटर सिस्टम (वार्निंग अलार्म) स्थापित किए हैं। पानी छोड़ने से पहले ये हूटर बजने लगेंगे ताकि लोग समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें।

एसडीएम ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन फिर भी लोगों से हर समय सतर्क रहने की अपील की जाती है।

TAGGED: Kangra BBMB released water into Beas river
Chandrika July 23, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गोमुख से सुंदरनगर 750 KM पैदल..कृतिका बनीं दो बार की महिला कांवड़ यात्री
Next Article ट्रेनी योजना के खिलाफ बेरोज़गारों का हल्लाबोल.. सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?