By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिलासपुर में शुरू हुआ आधुनिक सीवरेज नेटवर्क, 78.73 करोड़ की लागत से मिलेगा बेहतर जल निकासी समाधान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिलासपुर में शुरू हुआ आधुनिक सीवरेज नेटवर्क, 78.73 करोड़ की लागत से मिलेगा बेहतर जल निकासी समाधान
himachalNews

बिलासपुर में शुरू हुआ आधुनिक सीवरेज नेटवर्क, 78.73 करोड़ की लागत से मिलेगा बेहतर जल निकासी समाधान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/10/17 at 8:29 PM
Share

बिलासपुर, सुभाष -बिलासपुर नगर में 78.73 करोड़ रुपये की लागत से नई सीवरेज लाइन और आधुनिक व्यवस्था की स्थापना का काम शुरू हो गया है। इस परियोजना के तहत शहर के दो नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाए जाएंगे, जो आधुनिक तकनीक पर आधारित होंगे और लंबी अवधि तक शहरवासियों को लाभ पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर जिला परिषद सभागार में जल शक्ति विभाग द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार वैद्य ने की। नगर परिषद अध्यक्ष कमल कुमार गौतम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार वैद्य ने बताया कि साठ के दशक में स्थापित बिलासपुर के सीवरेज नेटवर्क पर समय के साथ काफी दबाव बढ़ गया है, जिससे कई क्षेत्रों में समस्या उत्पन्न होती रही। उन्होंने कहा कि अब सरकार की मंजूरी के बाद इस व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य आरंभ हो गया है।

नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम ने कहा कि यह योजना लंबे समय से प्रतीक्षित थी और अब इसे साकार होते देखना खुशी की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए सीवरेज सिस्टम से शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और पुराने जल निकासी समस्याओं में कमी आएगी।शिविर में नागरिकों से सुझाव और आपत्तियां भी मांगी गईं। परियोजना में शामिल कंपनी के प्रतिनिधियों ने लोगों के सभी सवालों का सकारात्मक उत्तर दिया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए नागरिक विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

TAGGED: Bilaspur Modern sewerage network
Chandrika October 17, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सिर्फ 3% डीए बढ़ोतरी से नाराज़ पेंशनर, सुक्खू सरकार को भूख हड़ताल की चेतावनी
Next Article अर्ली स्नोफॉल से हिमाचल के बागवानों की उम्मीदें बढ़ीं, इस बार बेहतर सेब की पैदावार संभव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?