Bilaspur, Subhash -:भुगतान में देरी को लेकर बिलासपुर जिला के ठेकेदारों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को ठेकेदार यूनियन बिलासपुर के सदस्यों ने अध्यक्ष आशीष ढिल्लो के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
ठेकेदारों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए विभागों में लंबित भुगतानों को तुरंत जारी करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले उन्हें उम्मीद थी कि सरकार लंबित बिलों का भुगतान करेगी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।ठेकेदारों ने बताया कि बीते दो वर्षों से किए गए कार्यों के बिल विभागों में अटके पड़े हैं, जिससे वे आर्थिक संकट में फंस गए हैं। कई ठेकेदार मजदूरों को वेतन देने और अपने परिवारों का पालन-पोषण करने में असमर्थ हो गए हैं।यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि पांच दिनों के भीतर भुगतान जारी नहीं किया गया, तो ठेकेदार मजबूरन धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
