By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एएनआरएफ के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल और आईआईटी रोपड़ को 103 करोड़ की स्वीकृति
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एएनआरएफ के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल और आईआईटी रोपड़ को 103 करोड़ की स्वीकृति
himachalNews

एएनआरएफ के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल और आईआईटी रोपड़ को 103 करोड़ की स्वीकृति

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/11/10 at 4:42 PM
Share

Dharamshala, Rahul Chawla-:अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) के अंतर्गत केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश (सीयू एचपी) और आईआईटी रोपड़ को संयुक्त रूप से 103 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल को इन्फ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण और शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ 48 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं। यह राशि विश्वविद्यालय को प्राप्त हो चुकी है और इसके माध्यम से रिसर्च की गुणवत्ता तथा सुविधाओं में और सुधार किया जाएगा।

रिसर्च यूनिवर्सिटी स्टेटस में सीयू एचपी देश में दूसरा

रिसर्च के क्षेत्र में लगातार प्रगति करते हुए केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश ने देशभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एएनआरएफ की ऑल इंडिया रैंकिंग में रिसर्च यूनिवर्सिटी कैटेगरी में सीयू एचपी को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के बाद दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, शिक्षकों और शोधार्थियों के उत्कृष्ट कार्य की बदौलत यह उपलब्धि हासिल हुई है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने बताया कि सीयू एचपी और आईआईटी रोपड़ के बीच हाल ही में हुए एमओयू (समझौता ज्ञापन) के तहत दोनों संस्थान मिलकर विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओं पर काम करेंगे।इस साझेदारी के माध्यम से उच्चस्तरीय अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा और छात्रों को अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं एवं संसाधनों का लाभ प्राप्त होगा।इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय ने ‘साथी योजना’ के तहत भी आवेदन किया था, जिसके अंतर्गत सीयू एचपी और आईआईटी रोपड़ संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। इस योजना के लिए कुल 79 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इससे दोनों संस्थानों के बीच शोध एवं तकनीकी सहयोग को नई दिशा मिलेगी।

प्रो. बंसल ने कहा कि “एएनआरएफ के अंतर्गत हमें कुल 10.48 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जो विश्वविद्यालय के आधारभूत ढांचे और रिसर्च गतिविधियों को मजबूत करने में उपयोग किए जाएंगे। साथी योजना में भी हमें 79 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इससे विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को उच्चस्तरीय रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा।

गौरतलब है कि बीते दो वर्षों में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश को विभिन्न शोध परियोजनाओं के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में यह राशि रिसर्च इन्फ्रास्ट्रक्चर, उपकरणों और इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स के विकास में प्रयोग होगी, जिससे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के शोध क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।

TAGGED: Dharamshala Approval of Rs 103 crore to Central University Himachal
Chandrika November 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला में दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगा आइस स्केटिंग सत्र, तैयारियां तेज
Next Article धर्मशाला में सातवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, पुलिस ने बताया हादसा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?