By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगा आइस स्केटिंग सत्र, तैयारियां तेज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगा आइस स्केटिंग सत्र, तैयारियां तेज
himachalNews

शिमला में दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगा आइस स्केटिंग सत्र, तैयारियां तेज

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/10 at 4:01 PM
Share

Shimla, Sanju-:शिमला के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में इस वर्ष का स्केटिंग सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। रिंक की ग्राउंड की सफाई का कार्य जारी है, जिसके बाद इसे समतल करने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके उपरांत रिंक में पानी का छिड़काव कर बर्फ की परत जमाने की प्रक्रिया आरंभ होगी ताकि स्केटिंग के लिए उपयुक्त सतह तैयार की जा सके।

 

रिंक को “ऑल वेदर आइस स्केटिंग रिंक” बनाने की योजना 

शिमला आइस स्केटिंग क्लब के सचिव रजत मल्होत्रा ने बताया कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो इस बार स्केटिंग का सत्र समय पर आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब ने सभी प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं और उम्मीद है कि इस सीजन में अधिक सत्र आयोजित किए जा सकेंगे, जिससे स्केटिंग प्रेमियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।हालांकि, रिंक को “ऑल वेदर आइस स्केटिंग रिंक” बनाने की योजना अब तक मूर्त रूप नहीं ले सकी है। रैफ्रीजरेशन प्लांट स्थापित न होने के कारण इस वर्ष भी प्राकृतिक रूप से ही बर्फ की परत तैयार की जाएगी। मल्होत्रा ने कहा कि शिमला का मौसम ठंडा होने के साथ ही बर्फ जमाने की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जाएगी।

उधर, रिंक के एक हिस्से में निर्माण सामग्री पड़ी होने के कारण क्लब प्रबंधन ने संबंधित विभाग से इसे जल्द हटाने का आग्रह किया है ताकि मैदान का पूरा उपयोग स्केटिंग के लिए किया जा सके। क्लब का कहना है कि यदि समय पर सफाई और समतलीकरण का कार्य पूरा हो गया, तो दिसंबर के पहले सप्ताह में स्केटिंग प्रेमियों के लिए रिंक के द्वार खोल दिए जाएंगे।इस बार क्लब का लक्ष्य है कि स्केटिंग सत्र लंबा चले और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी हिमाचल की इस अनोखी परंपरा का आनंद ले सकें।

TAGGED: Shimla Ice skating session
Chandrika November 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला में बर्फबारी से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक
Next Article एएनआरएफ के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल और आईआईटी रोपड़ को 103 करोड़ की स्वीकृति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?