By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: डीसी राहुल कुमार ने सदर थाना निरीक्षण में दिए कड़े निर्देश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > डीसी राहुल कुमार ने सदर थाना निरीक्षण में दिए कड़े निर्देश
himachalNews

डीसी राहुल कुमार ने सदर थाना निरीक्षण में दिए कड़े निर्देश

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/11/12 at 6:30 PM
Share

Bilaspur, Subhash thakur-जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त राहुल कुमार ने बुधवार को सदर पुलिस थाना बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार और पुलिस बैरकों का विस्तृत निरीक्षण किया तथा थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों से कार्यप्रणाली से जुड़ी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विशेष रूप से अपराध नियंत्रण, गश्त व्यवस्था और एनडीपीएस (मादक पदार्थ नियंत्रण) एक्ट से संबंधित मामलों पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्ण रोक लगाना प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसके लिए ऐसे सभी व्यक्तियों की पहचान की जाए जो नशे के व्यापार में संलिप्त हैं, और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।उपायुक्त ने अपराध रजिस्टर का अवलोकन करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराध से संबंधित प्रत्येक सूचना और कार्रवाई का नियमित अद्यतन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए ठोस रणनीति बनाकर निरंतर निगरानी रखी जाए। उन्होंने थाना क्षेत्र के प्रमुख हॉटस्पॉट इलाकों में नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए डीसी ने साफ-सफाई और अनुशासन को पुलिस बल की कार्यकुशलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि थाना परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित रहे, ताकि फरियादियों और आम नागरिकों को बेहतर वातावरण मिल सके।उपायुक्त ने आगंतुक रजिस्टर की भी जांच की और निर्देश दिए कि थाना में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का विवरण विधिवत दर्ज किया जाए। इससे शिकायतों की पारदर्शी मॉनिटरिंग और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित होगा।उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी ली और कहा कि जिला प्रशासन हर स्तर पर पुलिस बल को सहयोग प्रदान करेगा। डीसी ने बल दिया कि पुलिसिंग केवल अपराध दर्ज करने तक सीमित न रहकर जनसंपर्क और जनविश्वास पर आधारित होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि “जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। प्रत्येक अधिकारी को प्रो-एक्टिव दृष्टिकोण अपनाते हुए जनता के बीच विश्वास स्थापित करना चाहिए।”निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने पुलिस बल को सराहना देते हुए कहा कि उनका समर्पित प्रयास ही जिले में शांति और व्यवस्था की गारंटी है। साथ ही उन्होंने चेताया कि लापरवाही या उदासीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

TAGGED: Bilaspur DC Rahul Kumar
Chandrika November 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article परिवहन विभाग के पेंशनरों में रोष, समस्याओं के समाधान न होने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी
Next Article नेरचौक मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों के तबादले पर राजनीतिक विवाद तेज, भाजपा ने भेदभाव का लगाया आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Ago

सोलन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा के गढ़ सलोगड़ा में 100 से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल

Ago

पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की सफलता पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया आभार

Ago

कल छोटी काशी आएंगी ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन, पड्डल में होगा आध्यात्मिक संध्या का आयोजन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?