By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुजानपुर विधायक राणा का दावा — “मुख्यमंत्री सुखू के फैसलों से प्रदेश को मिल रही नई दिशा”
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुजानपुर विधायक राणा का दावा — “मुख्यमंत्री सुखू के फैसलों से प्रदेश को मिल रही नई दिशा”
himachalpolitical

सुजानपुर विधायक राणा का दावा — “मुख्यमंत्री सुखू के फैसलों से प्रदेश को मिल रही नई दिशा”

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/17 at 7:00 PM
Share

Hamirpur, Arvind-:सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने आज विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के कार्यों की खुलकर सराहना की।

 

विधायक राणा ने कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश की आवश्यकताओं और आम जनता की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए ऐसे निर्णय ले रही है, जो आने वाले समय में विकास की नई राह तैयार करेंगे।उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखू द्वारा लिए गए जनहितैषी और पारदर्शी फैसलों की पुष्टि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तथा पूर्व मुख्यमंत्रियों शांता कुमार और प्रो. प्रेम कुमार धूमल द्वारा भी की जा चुकी है। राणा के अनुसार, “सरकार की नीतियाँ जनकल्याण पर केंद्रित हैं और इससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।प्रेस वार्ता के दौरान विधायक राणा ने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक हर मुद्दे में मुख्यमंत्री को घसीटने की कोशिश करते हैं, जबकि उनके अपने कार्यकाल में क्षेत्र की उपेक्षा हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय कई विकास कार्यों के बिल तो बनाए गए, लेकिन वे योजनाएँ धरातल पर कहीं दिखाई नहीं देतीं। राणा के अनुसार इससे न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ, बल्कि सुजानपुर के विकास को भी बड़ा नुकसान पहुंचा।

विधायक ने कहा कि जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री रहते हमीरपुर जिला लगातार उपेक्षा का शिकार रहा। सुजानपुर में बड़े प्रोजेक्ट या महत्वपूर्ण विकास योजनाएँ शुरू नहीं की गईं। उन्होंने पूर्व विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वे पिछले कार्यकाल में सुजानपुर में किए किसी बड़े या महत्वपूर्ण कार्य का प्रमाण प्रस्तुत कर दें, तो वे खुद सार्वजनिक रूप से उसे स्वीकार करेंगे।राणा ने कहा कि वर्तमान सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में सुजानपुर सहित पूरे हमीरपुर जिला में विकास की रफ्तार और तेज होगी। विधायक ने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र की जनता से किए गए सभी वादे समयबद्ध तरीके से पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

TAGGED: Hamirpur MLA Ranjeet singh rana
Chandrika November 17, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चुराह में विकास की नब्ज़ टटोलने पहुंचे एडीएम मेहरा, विभागों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश
Next Article चिंतपूर्णी महोत्सव में अव्यवस्थाओं पर पूर्व विधायक बलबीर चौधरी का हमला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

लोहारपुरा पंचायत में बलविंदर सिंह जोनू बने उप प्रधान, भारी मतों से दर्ज की शानदार जीत

Ago

फिर सुलगे शिमला के जंगल, रिझाना गांव तक पहुंची आग से बढ़ी दहशत

Ago

सांसद सिकंदर कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात, विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Ago

पंचायत चुनावों के नतीजों से उत्साहित भाजपा, राजकुमार पठानिया ने कांग्रेस सरकार को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?