By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पटवारी भर्ती में समान शुल्क का फैसला सराहनीय, सामाजिक समानता की दिशा में अहम कदम: राजपूत महासभा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पटवारी भर्ती में समान शुल्क का फैसला सराहनीय, सामाजिक समानता की दिशा में अहम कदम: राजपूत महासभा
himachalNews

पटवारी भर्ती में समान शुल्क का फैसला सराहनीय, सामाजिक समानता की दिशा में अहम कदम: राजपूत महासभा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/17 at 4:05 PM
Share

Hamirpur, Arvind-:प्रदेश सरकार द्वारा पटवारी भर्ती प्रक्रिया में सभी अभ्यर्थियों के लिए एक समान शुल्क निर्धारित करने के निर्णय का राजपूत महासभा ने जोरदार स्वागत किया है। महासभा का कहना है कि यह फैसला न केवल संविधान में निहित समानता और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करता है, बल्कि जातीय भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में भी एक सकारात्मक और ठोस पहल है।

राजपूत महासभा के महासचिव जोगिंदर ठाकुर ने कहा कि सरकार का यह निर्णय समाज के हर वर्ग के हित में है और इससे यह संदेश जाता है कि अवसरों के मामले में सभी नागरिक समान हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में जाति के आधार पर अलग-अलग शुल्क तय करना सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देता है, जबकि समान शुल्क व्यवस्था समाज को एकजुट करने का काम करती है।जोगिंदर ठाकुर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजपूत महासभा इस निर्णय के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और सरकार को किसी भी प्रकार के दबाव में आकर अपने फैसले से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि किसी वर्ग को शुल्क को लेकर आपत्ति है, तो समाधान जातीय आधार पर नहीं बल्कि सभी वर्गों के लिए शुल्क में कमी या आर्थिक आधार पर छूट देने के रूप में निकाला जाना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि गरीबी और अमीरी किसी जाति की मोहताज नहीं होती। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग में भी संपन्न लोग हैं, वहीं सामान्य वर्ग में भी अत्यंत गरीब परिवार मौजूद हैं। ऐसे में केवल जाति के आधार पर सुविधाएं तय करना न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता।

महासभा के महासचिव ने सरकार से आग्रह किया कि सामाजिक न्याय और समानता की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में सभी सरकारी सुविधाओं और रियायतों के लिए आर्थिक आधार को प्राथमिकता दी जाए, ताकि वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंच सके और सर्वसमाज का संतुलित विकास संभव हो सके।

TAGGED: Una Patwari recruitment
Chandrika December 17, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना में ट्रैफिक सुधार बना व्यापारियों की परेशानी, चालान कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
Next Article भूकंप पूर्वानुमान की दिशा में बड़ा कदम. .हिमाचल में IIT मंडी–ISRO की अत्याधुनिक पहल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है : मुख्यमंत्री

Ago

एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का बिगुल, धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन

Ago

एचएफआरआई ने इको टास्क फोर्स के जवानों को वन प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया विशेष प्रशिक्षण

Ago

शहर से गांव तक मजबूत होगी पेयजल, सिंचाई और सीवरेज व्यवस्था – मुकेश अग्निहोत्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?