By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में ट्रैफिक सुधार बना व्यापारियों की परेशानी, चालान कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में ट्रैफिक सुधार बना व्यापारियों की परेशानी, चालान कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
himachalNews

ऊना में ट्रैफिक सुधार बना व्यापारियों की परेशानी, चालान कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/12/17 at 4:01 PM
Share

Una, Rakesh-:जिला प्रशासन द्वारा ऊना शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नो वेंडर जोन लागू करने के बाद जहां एक ओर सड़कों पर जाम से राहत मिली है और शहर की यातायात व्यवस्था पहले से बेहतर नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर इसका सीधा असर स्थानीय व्यापार पर पड़ता दिखाई दे रहा है। लगातार हो रही चालान कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने अब प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

नो वेंडर जोन लागू होने के बाद शहर में अतिक्रमण और रेहड़ी-फड़ी लगभग समाप्त हो गई हैं, जिससे सड़कें खुली और व्यवस्थित दिख रही हैं। पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों के सख्ती से पालन के चलते येलो लाइन के भीतर खड़े वाहनों के भी चालान किए जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इसी वजह से ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं, जिसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है।इसी मुद्दे को लेकर आज ऊना के व्यापारी एकजुट हुए और प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। व्यापारियों ने एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। मीडिया से बातचीत करते हुए व्यापारियों ने कहा कि येलो लाइन के भीतर वाहन खड़े करने पर हो रहे चालानों से ग्राहक डर रहे हैं और बाजार की रौनक कम हो गई है, जिससे वे आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं।

व्यापारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो वे सामूहिक रूप से अपनी दुकानें बंद कर प्रशासन को चाबियां सौंपने और धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि वे ट्रैफिक सुधार और नो वेंडर जोन के फैसले का स्वागत करते हैं, लेकिन येलो लाइन में खड़े वाहनों पर जबरन चालान किए जाने से उनका कारोबार चौपट हो रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि प्रशासन इस पर कोई व्यवहारिक समाधान निकाले और व्यापारियों के हितों को भी ध्यान में रखे।

वहीं इस पूरे मामले पर नगर निगम कमिश्नर एवं एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला है और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं पर जिला उपायुक्त के साथ चर्चा कर जल्द ही उचित समाधान निकाला जाएगा, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था भी बनी रहे और व्यापार भी प्रभावित न हो।

 

TAGGED: Una traders angry with the challan action
Chandrika December 17, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चंबा में सरकारी जमीन से अवैध कश्मल कटाई का आरोप, रात के अंधेरे में हो रही लूट के खिलाफ लोग हुए एकजुट
Next Article पटवारी भर्ती में समान शुल्क का फैसला सराहनीय, सामाजिक समानता की दिशा में अहम कदम: राजपूत महासभा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है : मुख्यमंत्री

Ago

एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का बिगुल, धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन

Ago

एचएफआरआई ने इको टास्क फोर्स के जवानों को वन प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया विशेष प्रशिक्षण

Ago

शहर से गांव तक मजबूत होगी पेयजल, सिंचाई और सीवरेज व्यवस्था – मुकेश अग्निहोत्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?