By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के विरोध में शिमला में सीटू का प्रदर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के विरोध में शिमला में सीटू का प्रदर्शन
himachalNews

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के विरोध में शिमला में सीटू का प्रदर्शन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/05 at 8:20 PM
Share
Shimla, Sanju-:सीटू केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर आज शिमला में सीटू जिला कमेटी ने वेनेजुएला में अमेरिकी हस्तक्षेप के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। शिमला जिलाधीश कार्यालय के बाहर हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने अमेरिका की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा की।
सीटू जिला कमेटी शिमला के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने 3 जनवरी 2026 को वेनेजुएला की राजधानी काराकस सहित कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों, एयरबेस, रडार स्टेशनों, बंदरगाहों और मिरांडा हवाई अड्डे पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए।
इस अवसर पर सीटू के राज्य कोषाध्यक्ष जगत राम ने कहा कि अमेरिका का उद्देश्य वेनेजुएला के प्राकृतिक संसाधनों—विशेषकर तेल, गैस और खनिज संपदा—पर कब्जा जमाना और उसकी राजनीतिक संप्रभुता को समाप्त करना है। उन्होंने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की।जगत राम ने आरोप लगाया कि अमेरिकी युद्धोन्मादी नीतियां वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका आर्थिक प्रतिबंधों, भारी टैरिफ और सैन्य दबाव के जरिए विकासशील देशों को अपने नियंत्रण में रखना चाहता है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को तुरंत रिहा किया जाए, अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप को तत्काल समाप्त किया जाए और सभी सैनिकों की बिना शर्त वापसी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही भारत सरकार से भी अपील की गई कि वह अमेरिकी कार्रवाई का खुलकर विरोध करे और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर संप्रभुता, गुटनिरपेक्षता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सिद्धांतों का समर्थन करे।
TAGGED: Shimla CITU demonstration
Chandrika January 5, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: बिलासपुर के किसानों को पंजीकरण के लिए मिला अतिरिक्त अवसर
Next Article एससी आयोग अध्यक्ष से मिले अंबेडकर जनकल्याण फाउंडेशन के पदाधिकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पालमपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विज्ञान और नवाचार को मिला बढ़ावा

Ago

पत्नी के धक्के से गिरे बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ago

चताडा जिला परिषद वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अनु ठाकुर का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर साधे निशाने

Ago

चम्बा जिला जेल में खूनी बवाल, कैदी ने वार्डरों पर किया जानलेवा हमला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?