हमीरपुर, अरविन्द-:4 एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर में मंगलवार को आयोजित मेडल सेरेमनी के दौरान स्कूलों में तैनात 10 एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स (एएनओ) को सेकेंड ऑफिसर रैंक से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कमांडिंग ऑफिसर गौरवप्रीत सिंह ने सभी चयनित एएनओ के कंधों पर रैंक लगाकर उन्हें बधाई दी।
कर्नल गौरवप्रीत सिंह ने बताया कि बटालियन में अब थर्ड ऑफिसर रैंक समाप्त कर दी गई है। इसके तहत पीआरसीएन कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 10 एएनओ को सेकेंड ऑफिसर बनाया गया है।सम्मानित अधिकारियों में एएनओ रोहित गुप्ता, देवेंद्र सिंह बन्याल, प्राकृत लखनपाल, सुरेंद्र कुमार, देशराज, कुलदीप कुमार, अतुल सिंह, राकेश कुमार, पंकज ठाकुर और राकेश भारद्वाज शामिल हैं।उन्होंने आगे बताया कि सेकेंड ऑफिसर रैंक प्राप्त अधिकारी तीन से आठ वर्ष के भीतर पीआरसीएन कोर्स उत्तीर्ण कर फर्स्ट ऑफिसर बन सकते हैं। वहीं आठ से 15 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद निर्धारित कोर्स पूरा कर सीओ (चीफ ऑफिसर) रैंक हासिल की जा सकती है।कार्यक्रम के अंत में कर्नल गौरवप्रीत सिंह ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को और अधिक समर्पण व मेहनत के साथ एनसीसी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संदेश दिया।
