समर एक्सप्रेस,शिमला -:हिमाचल प्रदेश के किसान मजदूर भवन, चितकारा पार्क कैथू शिमला में मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की राज्य कमेटी बैठक सीटू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कई मिड डे मील कर्मियों ने भाग लिया, जिनमें नरेंद्र विरुद्ध, बालक राम, शांति, राजमिला, रीता, सपना, मीरा खान, रामदास, महेंद्र, मीरा ठाकुर, सुदेश, विनीत, बबीता, सरोज, बिमला, सुलोचना, सरीना, नरेश, भुवनेश्वरी, चम्पा, और सुषमा सहित अन्य लोग शामिल थे।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 22 जून को प्रदेशव्यापी हड़ताल होगी और हजारों मिड डे मील कर्मी प्रदेश सरकार के सचिवालय, छोटा शिमला पर विशाल प्रदर्शन करेंगे।
इस बैठक को संबोधित करते हुए, सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, उपाध्यक्ष जगत राम और यूनियन महासचिव शांति देवी ने मिड डे मील वर्कर्स के विरोध में प्रदेश सरकार और मोदी सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत 21,000 मिड डे मील कर्मियों की स्थिति अत्यंत खराब है। उन्हें प्रतिमाह केवल 5,000 रुपये वेतन मिलते हैं, जो महीनों तक नहीं मिलते।उन्होंने यह भी बताया कि मिड डे मील वर्कर्स यूनियन द्वारा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर न्यायालय ने 2019 और 2024 में फैसला दिया था कि मिड डे मील कर्मियों को 10 महीने के बजाए 12 महीने का वेतन मिलना चाहिए, लेकिन यह फैसला अब तक लागू नहीं हुआ है। इसके अलावा, मिड डे मील कर्मियों को छुट्टियां भी नहीं दी जातीं और उन्हें अन्य कार्यों के लिए अतिरिक्त वेतन भी नहीं मिलता।
बैठक में यह मांग की गई कि:उच्च न्यायालय के फैसले को लागू कर मिड डे मील कर्मियों को 12 महीने का वेतन दिया जाए।कम बच्चों वाले स्कूलों को बंद करने पर मिड डे मील कर्मियों का समायोजन दूसरे स्कूलों में किया जाए।मिड डे मील कर्मियों को हर माह पहली तारीख को वेतन मिले और वेतन स्लिप प्रदान की जाए।उन्हें साल में कम से कम 20 छुट्टियां दी जाएं और आंगनबाड़ी कर्मियों की तर्ज पर दो वर्दियां दी जाएं।मिड डे मील कर्मियों को चुनाव के समय पोलिंग पार्टी के खाना बनाने का कार्य न सौंपा जाए, और यदि ऐसा किया जाए तो उन्हें अतिरिक्त वेतन दिया जाए।बैठक में मिड डे मील कर्मियों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके जीवनयापन की स्थिति सुधारने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
TAGGED:
Shimla mid day meal workers
Chandrika
