By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर में स्कूल मर्जर का विरोध, विधायक आशीष शर्मा ने उठाए शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अहम मुद्दे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर में स्कूल मर्जर का विरोध, विधायक आशीष शर्मा ने उठाए शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अहम मुद्दे
himachal

हमीरपुर में स्कूल मर्जर का विरोध, विधायक आशीष शर्मा ने उठाए शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अहम मुद्दे

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/03/17 at 5:10 PM
Share
हमीरपुर, अरविन्द -:हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से अहम मांगें उठाते हुए जिले में शिक्षा व्यवस्था और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर हमीरपुर शहर के कन्या और बाल स्कूलों को मर्ज न करने की गुहार लगाई है।
विधायक का कहना है कि दोनों स्कूलों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं और ऐसे में इन्हें एक साथ मिलाने से शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि बदलाव जरूरी है तो एक स्कूल को सीबीएसई और दूसरे को हिमाचल प्रदेश बोर्ड से संबद्ध किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को अपनी पसंद के अनुसार शिक्षा प्रणाली चुनने की स्वतंत्रता मिल सके।
मीडिया से बातचीत में आशीष शर्मा ने कहा कि प्रस्तावित मर्जर से सैकड़ों छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग बोर्ड की सुविधा मिलने से न केवल छात्रों को विकल्प मिलेगा बल्कि जिले में शिक्षा का स्तर भी बेहतर होगा। उन्होंने इस विषय पर सरकार से पुनर्विचार करने का आग्रह किया।इसके साथ ही विधायक ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में फैले डायरिया के मामलों पर भी गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से इस समस्या की रोकथाम के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उनका कहना है कि पेयजल योजनाओं के रखरखाव में लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है।
आशीष शर्मा ने आईपीएच विभाग को निर्देशित करने की मांग की कि जिन क्षेत्रों में डायरिया के मामले सामने आए हैं, वहां की जल योजनाओं का गहन निरीक्षण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि खड्डों में बहने वाले दूषित पानी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, क्योंकि यही जल स्रोतों के प्रदूषण का मुख्य कारण बन रहा है।इसके अलावा, विधायक ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जानी चाहिए, ताकि बीमारी फैलने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
TAGGED: Hamirpur MLA Ashish sharma
Chandrika March 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article वुडविला मामले पर भाजपा का पलटवार, विक्रम बन्याल बोले—कांग्रेस चाहे तो कराए दोबारा जांच
Next Article छौशा गांव में मूलभूत सुविधाओं का संकट: डॉक्टर, शिक्षक और पानी को तरसे ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

देश की शिक्षा प्रणाली में तय तो सरकार की जबावदेही, यूथ कांग्रेस  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाई मांग

Ago

शिवा प्रोजेक्ट के बागवानों को मिलेगा बेहतर बाजार, सहकारी समितियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ेगी फल पैदावार

Ago

नंबर प्लेट बदलकर पशु तस्करी का आरोप, हादसे के बाद हुआ खुलासा

Ago

बीबीजी राम योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की बदलेगी तस्वीर, तीसा में 53 पंचायत प्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?