By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 1500 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 1500 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
himachalNews

हमीरपुर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 1500 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/16 at 6:04 PM
Share
हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर के डिग्री कॉलेज खेल मैदान में शनिवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला एथलेटिक संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में जिलेभर से 1500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भारतीय खेल प्राधिकरण हमीरपुर केंद्र की प्रभारी ओलंपियन दिव्या तिवारी ने किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के साथ-साथ अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16, अंडर-14, अंडर-12, अंडर-10 और अंडर-8 आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल प्रतियोगिता के दौरान 60 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर और 5000 मीटर दौड़ आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, हाई जंप, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो जैसी प्रतियोगिताएं भी खिलाड़ियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।इस अवसर पर दिव्या तिवारी ने कहा कि हमीरपुर जिला में खेलों के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि जिले में बने सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास कर कई खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं तथा पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष पंकज भारतीय ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जून माह में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां से चयनित कई खिलाड़ी आगे चलकर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भाग लेंगे। पंकज भारतीय ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में जिले के कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिल रही है।
TAGGED: Hamirpur District level athletics competition
Chandrika May 16, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन
Next Article कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?